अमर साहिबजादों के त्याग और बलिदान को कन्या उमावि बदरवास की छात्राओं ने जाना - Badarwas



वीर बाल दिवस पर हुआ देशभक्ति से ओतप्रोत आयोजन, जोरावर सिंह और फतेह सिंह को श्रद्धा से किया याद

बदरवास - अमर वीर साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह के सम्मान में श्रद्धा, देशभक्ति से ओतप्रोत वीर बाल दिवस कार्यक्रम बदरवास के शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं को इनके त्याग,वीरता, बलिदान की अमर गाथाओं से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरु गोविंदसिंह और उनके चारों साहिबजादों के चित्र पर शिक्षकों और छात्राओं ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की देशभक्ति प्रेरक गीत शिक्षिका शशि गुप्ता और प्रेरणा गीत बसंती मिंज ने प्रस्तुत किया।

शिक्षक गोविन्द अवस्थी ने वीर बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु गोविंदसिंह जी के चारों वीर साहिबजादों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह के अदम्य साहस, धर्मनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान से भारत भूमि धन्य हो गई उनका नाम भारतीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है बाल वीर जोरावर सिंह और फतेह सिंह धर्म, सत्य और संस्कृति की रक्षा हेतु अपना बलिदान देकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करते हुए अमरता को प्राप्त हो गए। 

दोनों ही बाल वीर अन्याय के आगे नहीं झुके और दृढ़ हौसले,वीरता,आदर्श और प्रेरणा की मिसाल बन गए डॉ ममता यादव ने कहा कि इन दोनों बाल वीरों का बलिदान आज की पीढ़ी के लिए साहस, आत्मसम्मान और राष्ट्रप्रेम का अमर संदेश है आज हमें इनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है प्राचार्य चंद्रवीरसिंह सेंगर ने कहा कि ऐसे देशभक्तिपूर्ण आयोजन चारित्रिक निर्माण और राष्ट्रभक्ति जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं सभी इन बलिदानियों के बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करें। 

कार्यक्रम का जोशीला संचालन राजेश मिश्रा ने और आभार ममता श्रीवास्तव ने किया

इस अवसर पर चंद्रभान श्रीवास्तव, विनीता कुशवाह,कपिल परिहार,  उदयसिंह रावत,शैलेंद्र भदौरिया, कनक कुशवाह, महेंद्र कुशवाह,हरवीर यादव, निर्मला शर्मा,दलवीर सिंह, हितेंद्र कुशवाह, नीलेश रघुवंशी, दीपिका चतुर्वेदी, नावेद अली, बलराम परिहार सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं छात्राओं के  जोशीले नारों और अमर बाल वीरों की जय से पूरा परिसर  गुंजायमान हो उठा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म