शिवपुरी - शिवपुरी जिले में स्व.जय किशन शर्मा की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में आज एक बेहद खास और उत्साहजनक नजारा देखने को मिला खेल के मैदान पर पुलिस प्रशासन और पत्रकारों के बीच एक मैत्री मैच खेला गया जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
जानकारी के अनुसार मैच का मुख्य आकर्षण जिले के कलेक्ट्रर रविंद्र कुमार चौधरी रहे, जो आज अपने प्रशासनिक दायित्वों से इतर खेल के मैदान पर बल्लेबाजी करते नजर आए जब कलेक्टर साहब क्रीज पर शॉट लगा रहे थे, तब मंच पर मौजूद उनके पुत्र बड़े चाव से अपने पिता का खेल देख रहे थे और उनका उत्साह बढ़ा रहे थे।
पिता-पुत्र का यह खूबसूरत पल और अधिकारियों का खेल के प्रति यह जज्बा देख मैदान तालियों से गूँज उठा इस मैत्री मैच ने न केवल प्रशासन और मीडिया के बीच संबंधों को मधुर बनाने का काम किया, बल्कि खेल भावना का एक सकारात्मक संदेश भी दिया।
Tags
Shivpuri