कोलारस - शिवपुरी जिले की कोलारस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मनीपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर कोलारस ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलभद्र सिंह धाकड़ ने कहा कि महात्मा गांधी जी का सत्य, अहिंसा और सद्भाव का मार्ग आज भी देश को दिशा प्रदान करता है उन्होंने कहा कि गांधी जी का जीवन यह संदेश देता है कि नैतिक साहस और जनसेवा से ही राष्ट्र का निर्माण संभव है।
Tags
Kolaras
