शहीद दिवस पर शहीदों की स्‍मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजली दी - Shivpuri



शिवपुरी - प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 30 जनवरी 2026 को स्‍वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्‍मृति में कलेक्टोरेट सहित जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में शहीदों को श्रृद्धांजली अर्पित की गई इस मौके पर कलेक्‍टर रवीन्द्र कुमार चौधरी एवं अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला की उपस्थिति में शहीद दिवस पर प्रातः11 बजे कलेक्टोरेट परिसर स्थित सभी कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान करने वाले शहीदों की याद में दो-मिनट का मौन रखकर, श्रृद्धांजली दी गई।

इस अवसर पर संयुक्‍त कलेक्‍टर मोहम्मद यूनुस कुर्रेशी, डिप्‍टी कलेक्‍टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे कलेक्टोरेट परिसर स्थित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने सामुहिक रूप से शहीदों की याद में दो मि‍नट का मौन रख कर, उन्हे श्रृद्धांजली अर्पित की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म