आवारा श्वानों एवं घुमंतू पशुओं के प्रबंधन हेतु निगरानी दलों का गठन - Shivpuri

शिवपुरी - नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय, भोपाल द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में पारित अंतरिम निर्णय के अनुक्रम में आवारा श्वानों तथा आवास/घुमंतु पशुओं के प्रबंधन एवं रोकथाम हेतु मानक संचालन प्रक्रिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर निगरानी दलों के गठन के निर्देश जारी किए गए हैं कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर निगरानी दलों का गठन किया गया है।

ग्राम पंचायत स्तर पर गठित दल में सदस्य के रूप में संबंधित सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, संबंधित ग्राम पंचायत सचिव, संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, संबंधित ग्राम पटवारी, विकासखण्ड स्वास्थ्य अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि, सरपंच, पशु कल्याण हेतु कार्यरत संस्था, समाजसेवी एवं दानदाता शामिल रहेंगे। इसी प्रकार नगरीय निकाय स्तर पर गठित दल में पशु चिकित्सा अधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी, संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, संबंधित तहसीलदार, विकासखण्ड स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि, नगर निकाय के सदस्य, पशु कल्याण हेतु कार्यरत संस्था अथवा समाजसेवी एवं दानदाता शामिल किए गए हैं।

उक्त निगरानी दलों द्वारा प्रतिमाह समस्त हितधारकों के साथ बैठक आयोजित कर क्षेत्र में आवारा श्वानों के प्रबंधन, नसबंदी/बधियाकरण, टीकाकरण, आहार व्यवस्था तथा पशुओं से संबंधित घटनाओं एवं समस्याओं के समाधान की समीक्षा कर सुधारात्मक उपायों एवं शासन निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म