गुना - गुना जिले के म्याना थाना की बड़ी कार्यवाही पहाड़ी पर जुआ खेल रहे आठ आरोपी गिरफ्तार, सााढ़े चार लाख से अधिक का माल बरामद।
पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देश पर जिले के म्याना थानांतर्गत ऊमरी चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर माली गांव की पहाड़ी (टुका) पर दबिश देकर जुआ खेल रहे आठ व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल और आठ मोटरसाइकिलें जब्त की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 4,60,000 रुपये आंकी गई है।
घेराबंदी कर पकड़े गए जुआरी
ऊमरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रचना खत्री को सूचना मिली थी कि पहाड़ी पर कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा रहे हैं सूचना पर मयाना थाना प्रभारी और पुलिस बल के साथ मिलकर पहाड़ी की घेराबंदी की गई पुलिस को देखकर जुआरियों ने भागने की कोशिश की, जिन्हें बल की मदद से पकड़ा गया भागने के दौरान एक आरोपी मिन्नी उर्फ मोनू गिरकर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
जब्त सामग्री और कार्यवाही
पकड़े गए आरोपियों में मिन्नी उर्फ मोनू, छोटू कुशवाह, शिवशंकर साहू, अजमत खाँ, भैयालाल प्रजापति, अशोक कुशवाह, रवि कुशवाह और दिनेश कुशवाह शामिल हैं पुलिस ने इनके पास से 10,800 रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन, ताश की गड्डी और 8 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
Tags
Guna
