बदरवास में आयोजित करियर मेले में छात्राओं को मिला उज्ज्वल भविष्य का मार्गदर्शन - Badarwas


बदरवास - छात्राओं को बेहतर दिशा देने,आत्मनिर्भर एवं भविष्य के प्रति सजग बनाने एवं मार्गदर्शन के उद्देश्य से शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल बदरवास में पांच दिवसीय कैरियर काउंसलिंग एवं कैरियर मेले का आयोजन किया गया कार्यक्रम में छात्राओं को शिक्षा, रोजगार एवं करियर के विविध विकल्पों की उपयोगी जानकारी प्रदान की गई छात्राओं ने अपनी रुचि और क्षमताओं के अनुसार सही राह के चयन हेतु उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया।


कैरियर काउंसलिंग और कैरियर मेला कार्यक्रम में छात्राओं को प्राचार्य चंद्रवीरसिंह सेंगर, गोविन्द अवस्थी, उदय सिंह, शैलेंद्र भदौरिया, नावेद अली, दीपिका चतुर्वेदी, राजेश मिश्रा ने इंजीनियरिंग, मेडिकल, शिक्षण, आईटी, बैंकिंग, प्रशासनिक सेवाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं, जर्नलिज्म, नर्सिंग, आईटी, ब्यूटी, कौशल विकास एवं स्वरोजगार जैसे उभरते करियर क्षेत्रों से परिचित कराया साथ ही छात्राओं को उनकी रुचि, योग्यता एवं लक्ष्य के अनुरूप कैरियर चयन करने का मार्गदर्शन दिया।

कैरियर मेले में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपने भविष्य से जुड़े सवाल पूछे विशेषज्ञों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन से छात्राओं में आत्मविश्वास और जागरूकता देखने को मिली उन्हें न केवल मार्गदर्शन बल्कि अपनी क्षमताओं को परखने और रोजगार परक महत्वपूर्ण जानकारियां और उच्च शैक्षणिक विकल्पों की सलाह प्राप्त हुईं छात्राओं को बेहतर कैरियर हेतु मार्गदर्शन बाहर से आए विशेषज्ञों के साथ ही शिक्षक चंद्रभान श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, कपिल परिहार, बसंती मिंज, शशि गुप्ता, हितेंद्र कुशवाह ने भी किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म