बदरवास - कोलारस परगना क्षेत्र के बदरवास पुलिस थाना द्वारा पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर अधिक से अधिक बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चालकों एवं अवैध रूप से बिना परमिट एवं बिना बीमा के चल रहे वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा अभियान संचालित कर बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चालकों तथा बिना परमिट एवं बिना बीमा के चल रहे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बदरवास निरीक्षक रोहित दुबे द्वारा थाना बदरवास पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र एवं नेशनल हाईवे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत 05 दिवस में कुल 268 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 268 चालान बनाए गए, जिनसे 75,400 रुपये की समन शुल्क राशि वसूल की गई।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे, उनि नोवेल खेस, उनि रंगलाल मेर, सउनि राकेश शिवहरे, सउनि रघुवीर सिंह मखेनिया, प्रधान आरक्षक गोविन्द सिंह, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह, आरक्षक अनित, आरक्षक थानसिंह, आरक्षक राजकुमार, आरक्षक दर्शन रावत एवं चालक आरक्षक दीनू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags
badarwas
