पूर्व प्रेमी ने प्रेमिका से बदला लेने के लिये साथ ले जाकर शराब के साथ जहरीली दवा पिलाई, अस्‍पताल के आगे छोड भागा, फिजीकल पुलिस ने 02 घण्टे में किया गिरफ्तार - Shivpuri



शिवपुरी - शिवपुरी जिले के थाना फिजीकल पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 23/26  मे आरोपी द्वारा पीडिता को जान से मारने की नियत से जहर पिलाने वाले आरोपी को तुरंत कार्यवाही करते हुये सूचना के 02 घण्टे मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

जानकारी के अनुसार दिनांक 8.2.26 को फरियादिया बेवी जाटव पुत्री भरत जाटव उम्र 19 साल निवासी करोदी कालोनी शिवपुरी ने सिद्धी विनायक हास्पीटल मे रिपोर्ट किया कि आज दिनांक 8.2.26 को दोपहर 2/00 बजे की बात है दिलीप धाकड मुझे घर से ग्वालियर बायपास रोड तरफ ले गया और जबरदस्ती शराब पिलाई तथा जान से मारने की नियत से इल्ली मार दवाई पिला दी और मुझे सिद्दी विनायक हॉस्पिटल छोडकर भाग गया जिस पर से देहाती नालसी 0/26 धारा 109 (1), 123 बी.एन.एस, 3 (2) (व्ही) एससी/एसटी एक्ट की लेख कर वापसी पर असल अपराध क्रमांक 23/26 धारा 109 (1), 123 बीएनएस, 3 (2) (व्ही) एससी/एसटी एक्ट बी.एन.एस. कायम कर विवेचना मे लिया गया मामला गंभीर प्रवृति का होने से पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे, अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं सीएसपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में अपराध मे त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देशो के पालन में आरोपी की पतारसी हेतु टीम गठित की गई आरोपी की तलास हेतु सी.सी.टी.वी. फुटेज देखे गये एवं आरोपी के मोबाईल की टावर लोकेशन ली गई तो आरोपी कोलारस तरफ होना पता चला जिस पर से तत्काल रवाना होकर कोलारस ग्राम मोहराई पहुंचे आरोपी की पतारसी के भरसक प्रयास किये गये तब जाकर आरोपी दिलीप धाकड पिता रामराज धाकड उम्र 23 साल निवासी करोदी कालोनी शिवपुरी का मिला जिसे फिजीकल पुलिस व्दारा गिरफ्तार किया जाकर आरोपी से घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल को करोदी कालोनी से जप्त किया गया तथा घटना स्थल के पास से आरोपी की निशादेही मे इल्ली मार दवाई की डिब्बी तथा शराब वियर की कैन जप्त की गई, विधि संगत कार्यवाही उपरांत आरोपी आज दिनांक 9.2.26 को माननीय न्यायालय पेश किया। 

सराहनीय भूमि काः- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नम्रता भदौरिया, सउनि नारायण सिह, प्रआर 22 अंकित सिह, प्रआर 340 विजय सेंगर आर 265 देवेन्द्र रावत, आर 721 नरेन्द्र राठौर, आर 518 हरिओम यादव, आर 1131 प्रेम सिह महिला आर 1070 रुबी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म