मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के अहरौली गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई गांव के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के दौरान अचानक मंदिर की पटिया टूटकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर बच्चियों की जान चली गई।
हादसे के समय मंदिर के ऊपर निर्माण कार्य चल रहा था बताया जा रहा है कि उसी दौरान पटिया कमजोर होकर भरभराकर गिर पड़ी घटना में चार महिलाएं और कुछ अन्य बच्चियां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
प्रसाद लेेेने गई बच्चियां हुई घटना की शिकार
बताया जा रहा है कि गांव में ही रहने वाले सतीश गौड़ अपनी पत्नी पृथ्वी के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने पहुंचे थे प्रसाद देने के लिए उन्होंने कुछ बच्चियों को मंदिर के भीतर बुला लिया इसी दौरान मंदिर की पुरानी छत की पटिया अचानक गिर गई, जिससे नीचे बैठी बच्चियां मलबे में दब गईं इस हादसे में वैष्णवी सिकरवार, छाया गोस्वामी और करिश्मा गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और मलबा हटाकर घायलों व शवों को बाहर निकाला सूचना मिलते ही एसडीएम जौरा शुभम शर्मा, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को कैलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।