बदरवास पुलिस द्वारा बलात्कार के आरोपी को 05 घण्टे में जिला राजगढ से गिरफ्तार कर भेजा जेल - Badarwas



रिपोर्ट दिनेश झा बदरवास - दिनांक 21.02.26 को फरियादिया ने थाना बदरवास में रिपोर्ट की दिनांक 06.04.2024 के शाम करीबन 08.00 बजे की बात है मेरे घर वाले काम पर गये थे मैं घर पर अकेली थी तब मेरे घर नैनाराम बंजारा निवासी ग्राम चौकी थाना कालीपीठ जिला राजगढ का आया शादी का झासा देकर राजगढ ले गया व कमरे में बंद रखा व बलात्कार करता रहा तथा आरोपी के घर ले गया करीब डेढ साल तक बलात्कार करता रहा मौका पाकर फरियादिया द्वारा आरोपी के चंगुल से भागकर अपने घर पहुंची रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 66/2026 धारा 69,127 (4), 351 (2) बीएनएस की कामयी की गयी।

थाना प्रभारी बदरवास निरीक्षक रोहित दुबे द्वारा प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से निर्देश प्राप्त किये जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी बदरवास निरी. रोहित दुबे द्वारा दिनांक 21.02.26 को तत्काल थाना बदरवास की पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश हेतु जिला राजगढ भेजी व आरोपी नैनाकराम उर्फ नैनाराम बंजारा पुत्र भरत सिंह उम्र 25 साल निवासी ग्राम चौकी थाना कालीपीठ जिला राजगढ. म.प्र को जिला राजगढ से मात्र 05 घण्टे में गिरफ्तार किया गया आरोपी को आज दिनांक 22.02.26 को माननीय न्यायालय पेश किया गया आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने से आरोपी को जेल दाखिल किया गया।

उपरोक्त प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, उनि शिखा तिवारी, उनि रंगलाल मेर, सउनि राकेश शिवहरे प्रआर गजेन्द्र सिंह परिहार प्रआर गोविंद आर अनित बुनकर आर सदन भिलाला की मुख्य भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म