03 साल पहले गुम हुये बालक को सूचना के तीन दिन के अंदर बदरवास पुलिस द्वारा सुक्षित ढूंढकर परिजनों को सौपा - Badarwas



बदरवास - शिवपुरी  जिले के कोलारस परगना क्षेत्र के थाना बदरवास पुलिस द्वारा 03 साल पहले गुम हुये बालक को सूचना के तीन दिन के अंदर दास्तयाब किया।

गुमसुदा अपने पिता के साथ जयपुर से मजदूरी कर घर लौटते हुये ट्रेन में गुम हुआ जो आज शिवपुरी पुलिस द्वारा सोशल मीडिया एवं सायबर सेल की मदद से ग्राम लिसाड जिला शामली उत्तर प्रदेश से दस्तयाब किया।



जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में लापता बालक बालिकओं की दस्तयावी हेतु प्रभावी कार्यवाही करते हुये गुम बालक बालिकाओं को दास्तयाब करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं थाना बदरवास थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुये गुम हुये बालक को सूचना मिलने के 3 दिन के अंदर बरामद करने मे सफलता हांसिल की है।

दिनांक 17.02.2026 को रेश्म बाई भिलाला निवासी ग्राम छपरा द्वारा थाना बदरवास पर अवगत कराया कि मैं तथा मेरा लडका जगन भिलाला आज से तीन साल पहले मजदूरी करने के लिये जयपुर राजस्थान गये थे करीबन 15 दिन मजदूरी कर ट्रेन से वापस अपने घर आ रहे थे उसी ट्रेन में मेरा लडका जगन भिलाला उम्र करीबन 22 साल का ट्रेन में बिछड गया था तभी से परिवार वाले उसकी तलाश करते रहे परन्तु कोई जानकारी नहीं मिली थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे द्वारा उक्त सूचना को गम्भीरता से लेते हुये लापता बालक जगन पुत्र मोबत सिंह भिलाला की तलाश हेतु सोशल मीडिया एवं सायबर सेल की मदद ली गयी, जिससे ज्ञात हुआ लापता बालक उत्तर प्रदेश थाना शामली क्षेत्र में है। 

थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की जाकर उत्तर प्रदेश रवाना की गयी व लापता बालक जनग पुत्र मोबत सिंह भिलाला उम्र 25 साल निवासी ग्राम छपरा थाना बदरवास का ग्राम लिसाड चौकी लाक थाना शामली जिला शामली उत्तर प्रदेश के किसान पिन्टू जाट के यहाँ काम करता हुआ मिला उक्त लापता बालक को थाना पुलिस टीम द्वारा अपने साथ लाकर आज दिनांक 21.02.2026 को उसके परिवार मां रेशम बाई तथा कौमता भिलाला निवासी ग्राम छपरा को सुपुर्द किया है लापता बालक जगन भिलाला की मां एवं भाई अपने तीन साल से बिछडे लडके से मिलकर काफी खुश हुये व परिवार जनो ने पुलिस टीम थाना बदरवास एवं शिवपुरी पुलिस अधीक्षक महोदय का धन्यवाद ज्ञापित किया।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, प्रआर 374 गजेन्द्र सिंह परिहार, आर 656 थान सिंह आर सदन भिलाला विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म