शिवपुरी - शिवपुरी जिले में 19 मार्च से हवाई पट्टी के पीछे नर्सरी ग्राउंड पर श्री खेड़ापति सरकार के सानिध्य में ‘गुड़ी पड़वा महा महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा भूमि पूजन और यज्ञ के साथ तैयारियां शुरू हो चुकी हैं महोत्सव में विश्व विख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे आयोजन समिति के अनुसार, कथा श्रवण के लिए करीब 40 देशों से श्रद्धालु शिवपुरी पहुंचेंगे।
मुख्य आकर्षणों में ऋषिकेश की तर्ज पर प्रतिदिन शाम 7:30 बजे 11 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा भव्य महाआरती, नवरात्रि पर 9 देवियों के अस्थायी शक्तिपीठों की स्थापना तथा 16 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह शामिल है नवदंपत्तियों को गृहस्थी का संपूर्ण सामान उपहार स्वरूप दिया जाएगा।
आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए 25 समितियां और 2500 स्वयंसेवक तैनात रहेंगे श्रद्धालुओं के लिए भंडारा, विशेष यज्ञ और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं यज्ञ में शामिल होने के लिए आधार कार्ड के साथ पंजीयन अनिवार्य रहेगा।
भूमि पूजन के बाद निकाली गई वाहन रैली से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजकों का दावा है कि यह महोत्सव शिवपुरी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा।
Tags
shivpuri
