आकांक्षी विकासखंड कोलारस में संपूर्णता अभियान 2.0 का हुआ शुभारंभ - Kolaras



कोलारस - नीति आयोग भारत सरकार द्वारा क्रियान्वित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम अंतर्गत आकांक्षी विकासखंड कोलारस में नीति आयोग एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव एवं विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, ओपी भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं ब्लॉक अधिकारियों एवं फ्रंट लाइन वर्कर  की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। 



विधायक महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि यह अभियान केवल शासकीय नहीं है, बल्कि इसे एक जन-कार्यक्रम बनाना है। 

इसे जनता की सेवा से जोड़ना है उन्होंने कहा कि कोलारस जन-जन का विकास यह हमारी प्राथमिकता है  मुझे अपने ब्लॉक के मैदानी कार्यकर्ताओं की मेहनत पर पूरा भरोसा है कि वे इन 6 इंडिकेटर्स में शतप्रतिशत सफलता प्राप्त करेंगे। 

इस पूरे अभियान में मैं स्वयं सक्रिय रूप से भागीदारी करूँगा और जहाँ भी आवश्यकता होगी, पूरा सहयोग प्रदान करूँगा।  

जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह चौहान ने कहा कि संपूर्णता अभियान 2.0 आकांक्षी विकासखंडों को समग्र विकास की दिशा में नई गति प्रदान करेगा और विकासखंड कोलारस को विकास के नए आयाम तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने आकांक्षी विकासखंड की संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत चयनित प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों तथा उन्हें शत-प्रतिशत संतृप्ति तक पहुँचाने हेतु योजना तैयार कर उसके अनुसार कार्य करने की बात कही। 

साथ ही कहा कि प्रशासन इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है इस अभियान की साप्ताहिक समीक्षा होगी ताकि आ रही बाधाओं को तुरंत दूर किया जा सके। 

आकांक्षी ब्लॉक फेलो श्री सौरभ भार्गव ने बताया कि इस अभियान में 6 मिशन-मोड लक्ष्यों पर पर फोकस रहेगा। जिसमें 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को शत-प्रतिशत पूरक पोषण आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की नियमित मापन दक्षता।सभी स्कूलों में छात्राओं के लिए क्रियाशील शौचालय आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल और क्रियाशील शौचालय की उपलब्धता। पशुधन को खुरपका-मुँहपका (थ्डक्) रोग से बचाने हेतु शत-प्रतिशत टीकाकरण। 

मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने अभियान के पोस्टर का विमोचन किया और डिजिटल माध्यम से बटन दबाकर अभियान को लॉन्च किया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित संकेतकों की पूर्ण संतृप्ति के लिए शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और मैदानी अमले ने सिग्नेचर वॉल (हस्ताक्षर दीवार) पर अपने हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मिश्रा ने किया। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म