कोलारस - कोलारस परगना क्षेत्र के थाना इन्दार पुलिस ने आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरण के अपराध मे कार्यवाही करते हुये महिला को आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी को 24 घण्टे में गिरफ्तार कर जेल भेजा।
थाना इन्दार के मर्ग क्र.05/2026 धारा 194 बीएनएसएस की जांच के दौरान मृतिका के परिजनों ने अपने कथनों में मृतिका सोना उर्फ सोनम पत्नि धनपाल उर्फ मोहरसिंह जाटव उम्र 27 साल निवासी ग्राम इमलावदी चक थाना इन्दार को पति धनपाल व ससुर मुलुआ उर्फ मूलचन्द जाटव द्वारा बार-बार परेशान व लडाई झगडा करने से तंग (दुष्प्रेरित) आकर दिनांक 15.01.2026 को जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करना बताया था जिस पर से थाना इन्दार पर आरोपीगण धनपाल उर्फ मोहरसिंह जाटव व मुलुआ उर्फ मूलचन्द जाटव के विरूद्ध अपराध धारा 108, 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए आरोपीगणों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिये, उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्ग दर्शन में आज दिनांक 01.02.2026 को आरोपी धनपाल उर्फ मोहरसिंह जाटव पुत्र मुलुआ उर्फ मूलचन्द जाटव उम्र 27 साल निवासी ग्राम इमलावदी चक थाना इन्दार जिला शिवपुरी को मात्र 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
इनकी रही भूमिका - थाना प्रभारी विवेक यादव, प्रआर.हरीसिंह, आर.789 बृजेश भील, आर.नेपालसिंह भील,आर.भंगू भिलाला,आर.आनन्द भार्गव की सराहनीय भूमिका रही ।
