कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लन की 20वीं पुण्यतिथि मनाई गई, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए दी श्रद्धांजलि - Shivpuri



शिवपुरी - प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पद्मभूषण स्व. कर्नल जी.एस.ढिल्लन की 20वीं पुण्यतिथि तहसील शिवपुरी के ग्राम हातोद में मनाई गई पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, सीआरपीएफ के आईजीपी गुरशक्ति सिंह, आईटीबीपी के डीआईजी रोशन लाल ठाकुर, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनके समाधि स्थल हातोद में हर साल की तरह इस बार भी मेला लगा लोगों ने अमर शहीद को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान उनकी शहादत को याद किया इसके बाद समाधि स्थल पर पहुंची मशाल यात्रा को समाधि स्थल पर रखा गया पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने उन्हें याद करते हुए कहा कि हम उनके जीवन काल से प्रेरणा मिलती है।


कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लन की पुत्री अमृता मेहरोत्रा ने जो कि पेशे से एक वरिष्ठ चिकित्सक हैं ग्वालियर मेडिकल कॉलेज की डीन के रूप में उन्होंने कई वर्षों तक काम किया है उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए गुरबख्श सिंह ढिल्लन के बारे में बताया कि किस प्रकार उन्होंने अपने जीवन में कई संघर्ष किए लेकिन वह हर परिस्थिति में मुस्कुराते हुए आगे बढ़े उनके जीवन से हमें यही प्रेरणा मिलती है कि हर घड़ी का डटकर सामना करना चाहिए इसके साथ ही कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लन के पुत्र सर्वजीत ढिल्लन ने भी अपने विचार व्यक्त कर उनकी शहादत को याद किया।


सर्व धर्म सभा का आयोजन

इस अवसर पर एक सर्व धर्म सभा का आयोजन भी किया गया जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म से जुड़े गुरुओं ने अपने अपने विचार रखे गुरु ने गुरुजनों ने शांति और सद्भाव के मार्ग पर चलने व एकता और भाईचारे के साथ रहने के लिए प्रेरित किया इसके अलावा कर्नल गुरुबख्श सिंह ढिल्लन के साथ के समय को याद किया बच्चों ने राष्ट्रभक्ति गीत पर प्रस्तुति दी।

ब्रिटिश सेना के खिलाफ संभाला था मोर्चा

कर्नल गुरुबख्श सिंह ढिल्लन को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने नेहरू बिग्रेड की कमान सौंपी थी नेताजी की टीम में रहते हुए ब्रिटिश सेना के खिलाफ मोर्चा संभाला देश की आजादी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार ने उनके नाम पर डाक टिकिट जारी किए उन्हें पद्म भूषण की उपाधि से अलंकृत किया गया।


आजादी के बाद हातोद में किया निवास

देश आजाद होने के बाद कर्नल ढिल्लन ने शिवपुरी को अपना नया घर बनाया और वे हातोद में आकर रहने लगे यहीं पर उन्होंने देश के युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित करने वाली कई कविताएं और कई किताबें लिखीं 6 फ़रवरी 2006 को उन्होंने अंतिम सांस ली।


यह रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष राजू बाथम, एनसीसी इंडियन आर्मी कर्नल विजयवीर सिंह दाहिया, आईटीबीपी कर्नल बलजीत सिंह, कर्नल राजेश चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर, आईटीबीपी अधिकारी कालूराम मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, एसडीएम आनंद राजावत, आईटीबीपी अधिकारी भूपेन्द्र सिंह एवं कुलवंत सिंह, सीआरपीएफ अधिकारी संजीव जोशी, विनोद कुमार, यशपाल रावत, भूपेंद्र रावत, सहित पुलिस, अन्य अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्रायें, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक और कर्नल ढिल्लन के परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मिश्रा एवं नितिन शर्मा द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म