बदरवास के महिला ने अपनी ही पूर्व प्रेमिका के धोखा देने से नाराज युवक ने बेवफाई के बाद महिला पर कार चढाने का किया प्रयास - Badarwas


बदरवास - कोलारस परगना क्षेत्र के बदरवास निवासी युवक जोकि गुना में पिछले 4 साल से एक युवती के साथ लिव-इन में रह रहा था दोनो के अलग होने से नाराज युवक युवकी पर कार चढाने का किया प्रयास। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला को उसके ही पूर्व लिव-इन पार्टनर द्वारा कार से रौंदने का सनसनीखेज मामला सामने आया है पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की नीयत से पीछे से टक्कर मारी, जबकि पुलिस ने इस गंभीर मामले में केवल लापरवाही से वाहन चलाने (दुर्घटना) की धाराओं में केस मामला दर्ज किया है।


4 सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पीडि़ता के अनुसार, वह आरोपी विक्की पंडा निवासी बदरवास के साथ पिछले चार वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में थी आरोपी ने उसे पत्नी बनाकर रखा, लेकिन कुछ समय पहले वह किसी अन्य लडक़ी के साथ रहने लगा पिछले आठ महीनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था पीडि़ता का आरोप है कि विक्की न केवल उसके साथ मारपीट करता था, बल्कि उसके बच्चों को भी प्रताडि़त करता था।

योजनाबद्ध बुलाया युवती को
घटना वाली शाम आरोपी ने पीडि़ता को धोखे से एक पार्क में बुलाया, जहाँ उसकी नई महिला मित्र और आधा दर्जन अन्य लोग पहले से मौजूद थे। वहां विवाद और मारपीट के बाद जब पीडि़ता अपनी जान बचाकर कोतवाली की ओर भाग रही थी, तभी बोहरा मस्जिद के पास आरोपी ने अपनी किया कार एमपी 20-7652 से उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों ने लहूलुहान हालत में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

कार्यवाही के बाद कई उठे सबाल
हैरानी की बात यह है कि पीडि़ता द्वारा जानलेवा हमले और प्रताडऩा के आरोप लगाने के बावजूद, सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले को महज एक सडक़ दुर्घटना का रूप दे दिया है पुलिस ने अज्ञात/चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है पीडि़ता का कहना है कि उसने विक्की के लिए अपना सब कुछ छोड़ दिया, और अब वही उसकी जान लेने पर उतारू है।

पुलिस का कहना -

फिलहाल महिला के बताए अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है जांच जारी है जांच उपरांत दोषी को बकसा नहीं जायेगा कार्यवाही होगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म