आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 27 लाख रुपए की अवैध शराब की जप्त - Shivpuri

शिवपुरी - शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र में जिला आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 27 लाख रुपए से अधिक की शराब जप्त की गई उक्त कार्रवाई कलेक्टर रविंद्र चौधरी एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर संदीप शर्मा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में वृत्त पिछोर प्रभारी लोकेश बेवारिया के द्वारा वृत पिछोर के कई क्षेत्रों में दबिश दी गई इस क्रम में वृत पिछोर के खनियाधाना के समीप सिलपुरा कंजर र्डेरा पर कार्यवाही को अंजाम दिया गया कार्रवाई के दौरान मौके से कुल 27हजार 200 kg गुड लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया  तथा 46 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गयी ,जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 27 लाख रुपए बताई जाती है।

आबकारी विभाग द्वारा आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई में वृत्त प्रभारी लोकेश के अलावा शिवपुरी आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी व आबकारी उपनिरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज आबकारी उपनिरीक्षक गौरव कुमार कोल, आरक्षक गिरराज, सतीश, डोंगर सिंह, रितिक धाकड़, सैनिक सुमन जोशी, रितु, दिलीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही, व्रत प्रभारी के अनुसार आबकारी विभाग द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म