रोहित बैरागी, रिपोर्ट दिनेश झा बदरवास - गत दिवस बदरवास में बीआरसीसी के नेतृत्व में आयोजित शिक्षक कार्यशाला एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति नेहा अमित यादव, एसडीएम अनूप श्रीवास्तव जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार, तहसीलदार प्रदीप भार्गव, उमेश करारे, राजोरिया एवं बी आर सी सी बदरवास अंगद सिंह तोमर की उपस्थिति में भव्य आयोजन हुआ इस कार्यक्रम में एस आई आर में उत्कृष्ट कार्य करने बने शिक्षकों एवं अध्यापन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया।
ऐसे कार्यक्रमों से अन्य शिक्षकों में भी अच्छा कार्य करने का भाव जागता है प्रेरणा मिलती है एस आई आर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ मनीष बैरागी को एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने शील्ड देकर सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन घनश्याम शर्मा ने किया कार्यक्रम में शासकीय शिक्षकों के अलावा प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
