कोलारस के सोनपुुुरा क्षेत्र में भू-माफियाें से मिलकर वन कर्मी करवा रहे है पैडों की हटाई एवं हजाराें बीघा वन भूमि पर खेती - kolaras


कोलारस - कोलारस परगना क्षेत्र के बदरवास वन विभाग के गणेशखेडा - सोनपुरा बीट का जंगल खेतों में तब्दील होने को लगातार जारी है खैर के पेड़ो की कटाई आज भी जारी है ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा मिली भगत से जंगल से खैर के पेडों की कटाई की जा रही है जिससे उन्‍हें खेतों में तवदिल किया जा सके और वन भूमि पर बटाई से खेती करा जा सकें।

जानकारी के अनुसार एक तरफ तो मध्य प्रदेश शासन वन विभाग को प्लांटेशन देकर वन परिक्षेत्र को हरा भरा बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है लेकिन वन विभाग में पदस्थ डिप्टी रेंजर वन रक्षक की मिली भगत से जंगलों का सफाया हो रहा है 15 दिन में 300 खैर के पेड़ो की कटाई ऐसा ही एक मामला बदरवास वन परिक्षेत्र की सब रेंज गणेशखेड़ा की बीट सोनपुरा गणेश खेड़ा का मामला संज्ञान में आया है वन विभाग के जिम्मेदारों की मिली भगत से जंगलों का सफाया करवाया जा रहा है यह कोई नया मामला नहीं की गणेशखेड़ा सब रेंज के जिम्मेदारो को इस बात की भनक ना हो कि हमारी बेटों में जंगल ना कट रहा हो गणेश खेड़ा सोनपुरा बीट में बहुमूल्य खैर हरे भरे पेड़ो की कटाई जारी है उक्त क्षेत्र में माफिया खुलेआम सैकड़ों पेड़ो को काटकर खेती के लिए जमीन बना रहे हैं।

हैरत की बात है कि सोनपुरा बीट में कई दिनों से वन माफिया जंगलों को खेतों में तब्दील कर रहे हैं और यहां के बीट गार्ड और डिप्टी रेंजर को इसकी कोई भनक नहीं है यहां यहां पर पदस्थ बीट गार्ड होतम धाकड़ और डिप्टी रेंजर  तुलाराम दिवाकर माफियाओं पर अंकुश लगाने में असफल साबित हो रहे है उक्त बीट के वन कक्ष क्रमांक 1208 । 1214 को वन माफियाओ द्वारा तहस नहस कर सैकड़ों खैर के बहुमूल्य पेड़ो को काट डाले जिसके फोटो वीडियो वायरल होते नज़र आ रहे हैं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म