अनुशासन, संस्कार का संदेश देता हुआ यादगार कार्यक्रम, सुंदरकांड भी हुआ
बदरवास - नगर के कन्या हायर सेकंडरी स्कूल बदरवास में कक्षा 12 की छात्राओं के सम्मान एवं विदाई में स्नेहपूर्ण,रंगारंग भव्य एवं भावनात्मक फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित सुंदरकांड पाठ में सभी छात्राओं ने सहभागिता की कार्यक्रम का संयोजन एवं प्रस्तुतीकरण छात्राओं द्वारा ही किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत में छात्राओं ने शिक्षकों का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा कर माल्यार्पण और अक्षत तिलक से संगीतध्वनि पर धमाकेदार और उत्साह से किया।कक्षा 12 की छात्राओं का स्वागत भी पुष्पवर्षा से हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात कक्षा 11 की छात्राओं ने स्वागत गीत, मनमोहक नृत्य, समूह गान, नाट्य एवं प्रेरक प्रस्तुतियों के माध्यम से कक्षा 12 की छात्राओं के प्रति भाव एवं प्रेम,लगाव व्यक्त किया। छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में प्राचार्य चंद्रवीरसिंह सेंगर ने छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता,आत्मनिर्भर भविष्य और उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। शिक्षक गोविन्द अवस्थी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि छात्राएँ विद्यालय की शान और पहचान होती हैं।आप अपने आचरण,परिश्रम और संस्कारों से स्वयं और विद्यालय को गौरवान्वित करें।
ममता श्रीवास्तव ने छात्राओं को सम्मान पाने हेतु शिक्षा और आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया। कपिल परिहार ने छात्राओं से मेहनत करने और आदर्श,देशभक्त और अनुशासित नागरिक बनने का आव्हान किया।चंद्रभान श्रीवास्तव ने छात्राओं को परीक्षा नजदीक होने से और अधिक मेहनत कारण पर जोर दिया।राजेश मिश्रा ने विदाई गीत सुनाया कार्यक्रम में बसंती मिंज, उदय सिंह,डॉ ममता यादव,शैलेंद्र भदौरिया,कनक कुशवाह,हरवीर यादव ने भी अपने विचार प्रकट कर छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। महेंद्र कुशवाह,दलवीर सिंह,निर्मला शर्मा,हितेंद्र कुशवाह,नावेद अली, दीपिका चतुर्वेदी,बलराम परिहार ने सहभागिता कर छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विद्यालय जीवन से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विद्यालय का अनुशासन, शिक्षकों का स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग उनके जीवन की अमूल्य पूँजी रहेगा।छात्राओं ने एक दूसरे को उपहार,स्मृति-चिह्न एवं शुभकामना संदेश भेंट कर ससम्मान विदाई दी।कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 की छात्रा मोहिनी धाकड़,राधिका धाकड़,नेहा परिहार ने किया।
छात्राओं की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा
फेयरवेल कार्यक्रम में नेहा परिहार,प्रतिभा ओझा ने सरस्वती वंदना एवं सोनिका लोधी, चंचल ओझा ग्रुप ने नृत्य मुद्राओं से गणेश वंदना कर शानदार प्रस्तुति दी। अंजली जाटव ग्रुप और मनमोहनी ग्रुप ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरी।नारीशक्ति ग्रुप ने महिला शिक्षा एवं सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए नाटक प्रस्तुत किया एवं राधारानी ग्रुप ने स्कूल लाइफ पर ड्रामा से अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।राजस्थानी ग्रुप ने भारतीय क्लासिकल नृत्य से सबको प्रभावित किया तो पूनम ग्रुप ने प्रेरक और भावनात्मक प्रस्तुति देकर माहौल खुशनुमा बना दिया।

