बदरवास - कोलारस परगना क्षेत्र के थाना बदरवास पुलिस की तत्परता एवं तुरंत कार्यवाही से महिला का बस मे छूटा मोबाइल, पर्स एवं सामान बस संचालक से संपर्क कर वापस बुलवाया एवं महिला को सुपुर्द किया, पुलिस की तुरंत कार्यवाही के लिये महिला द्वारा पुलिस का धन्यावाद किया।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में महिलाओं पर घटित अपराधों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने की निर्देश थाना प्रभारियो को दिये गये हैं दिनांक 3.2.26 को श्रीमति नारायणी प्रजापति पत्नि चन्द्रभान प्रजापति निवासी बदरवास ने शाम 8.00 बजे थाना बदरवास में बताया कि मैं गुना से शिवपुरी जाने वाली बस में बदरवास आ रही थी जिसमे उसका पर्स व मौबाईल तथा सामान रखा था गुम हो गया हैं निरी० रोहित दुवे द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लिया व पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में बदरवास पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आने जाने वाली बसों के ड्राइवर व कन्डेक्टर से सम्पर्क कर सूचना के चन्द घण्टों वाद ही महिला का पर्स, मौबाईल व सामान तलाश कर महिला को सुपुर्द कर दिया।
जिससे महिला द्वारा पुलिस की काफी सराहना की गई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, उनि० शिखा तिवारी, सउनि राकेश शिवहरे, सउनि विवेक भट्ट, आर अनिल सिकरवार, आर. चालक दीनू रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही।