एडीपीसी राजा बाबू आर्य ने किया सांदीपनि विद्यालय बदरवास का निरीक्षण
शिवपुरी - एडीपीसी राजा बाबू आर्य द्वारा शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदरवास का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया, संचालित कक्षाएं देखी, शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर चैक किया, विद्यालय के शिक्षकों से चर्चा की, विद्यालय के मटका स्टैंड, विद्यालय कैंटीन, मिनी एक्वेरियम, मिनी तालाब आदि का भी निरीक्षण किया एवं विद्यालय में विद्यार्थी उपस्थित एवं शिक्षकों की उपस्थिति अच्छी मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की l
शिक्षकों से चर्चा के दौरान एडीपीसी ने कहा कि बेहतर रिजल्ट ही सांदीपनि विद्यालय की पहचान है, इसलिए आप अपने विद्यालय के रिजल्ट को बेहतर बनाये रखने के लिए पूर्ण समर्पित भाव से कार्य करते रहें l
Tags
Shivpuri