उपद्रवियों द्वारा ग्‍वालियर में रिटायर्ड फौजी को कार के बोनट पर लटकाकर सडको पर घूूूूूमाया - Gwalior


ग्वालियर - ग्वालियर में युवकों ने एक रिटायर्ड फौजी को कार के बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक घुमाया फिर सड़क पर फेंककर भाग गए घटना शनिवार देर रात डीडी नगर चौराहे के पास की है इसका 16 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है।


पुलिस के अनुसार रिटायर्ड फौजी कल्याण किशोर कांत शर्मा आदित्यपुरम की गणेश कॉलोनी में रहते हैं रात करीब 1 बजे अपने बहनोई अवधेश शर्मा के साथ प्रेस्टीज कॉलेज की ओर से घर लौट रहे थे आदित्याज होटल के पास उनकी कार एक अन्य कार (MP 07 ZL-8545) से टकरा गई। 

टक्कर के बाद कार सवार दो युवक बाहर निकले और गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर उन्होंने रिटायर्ड फौजी और उनके बहनोई के साथ मारपीट की।

जब मौके पर भीड़ जमा होने लगी तो आरोपी कार लेकर भागने लगे इस दौरान उन्हें रोकने के प्रयास में रिटायर्ड फौजी कार के सामने खड़े हो गए आरोपियों ने कार रोकने के बजाय उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे उछलकर कार के बोनट पर गिर पड़े। 

आरोपी उन्हें बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक ले गए कुछ दूरी पर जाकर कार को अचानक ब्रेक लगाया, जिससे झटके से रिटायर्ड फौजी सड़क पर गिर पड़े और आरोपी मौके से भाग गए घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और सी सुबह महाराजपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। 

महाराजपुरा थाना पुलिस ने घायल साले-बहनोई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है पुलिस का कहना है कि मारपीट के बाद सामने आए वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और कार नंबर के जरिए उनकी तलाश जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म