देशव्यापी बंद के क्रम में रविवार को कोलारस रहेगा बंद, बंद के दौरान विरोध करने वालों को शांत करने की पुलिस के सामने चुनौती, जो नेता आंदोलन में सहयोग न करे उसका होगा निंदा प्रस्ताव - Kolaras



कोलारस - रविवार को यूजीसी को लेकर देश व्यापी बंद का आव्हान किया गया है उसी क्रम में कोलारस विधानसभा मुख्यालय पर शनिवार की शाम कोलारस नगर के लोगो से अपील करते हुये अनुरोध किया गया कि रविवार को देश व्यापी बंद का आव्हान किया गया है जिसके क्रम में रविवार को कोलारस नगर के लोग भी कोलारस बाजार एवं प्रतिष्ठान बंद रखने में सहयोग प्रदान करे आपस में बाद विवाद की स्थिति न पैदा हो पाये क्योंकि सवर्ण समाज किसी वर्ग विशेष का नहीं वल्कि केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट एवं आरक्षण जैसे कानूनों में बदलाव करने को लेकर सरकार के ऊपर दबाब बनाने के क्रम में देश व्यापी बंद करने के साथ ही अपील कोलारस नगर के लोगो से की है। 

रविवार को कोलारस नगर में बंद के दौरान विवाद टालने के लिये पुलिस को शख्ती बरतने की आवश्‍यकता - रविवार को देश व्यापी बंद के क्रम में कोलारस नगर के सभी प्रतिष्ठानों को यूजीसी जैसे काले कानून के खिलाफ बंद करने की अपील कोलारस नगर के लोगो से की गई है बंद के दौरान कुछ उपद्रवी, नशे के आदि लोग माहौल विगाड़ने का कार्य कर सकते है पुलिस का ऐसे लोगो को विशेष निगरानी में रखने की आवश्‍यकता है जिससे सवर्ण समाज का आंदोलन भी सफल हो जाये और नगर का माहौल भी खराब न होने पाये।

कोलारस बंद में सहयोग न करने वाले नेताओं के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव की तैयारी - यूजीसी में बदलाव को लेकर सवर्ण समाज के लोग केन्द्र सरकार पर दबाब बनाने के लिये रविवार को कोलारस नगर बंद कर रहे है यूजीसी कानून में बदलाव को चलाये जा रहे आंदोलन में सहयोग न करने वाले नेताओं को अगले वर्ष होने वाले नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव में बहिष्कार करने के लिये निन्दा प्रस्ताव की भी रूप रेखा तैयार की जा रही है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म