कोलारस - शिवपुरी कलेक्टर रविन्द्र चौधरी जी द्वारा कोलारस विकासखंड की विभागीय समीक्षा बैठक में विभाग वार योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया बैठक में जिला पंचायत सीईओ विजय राज मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर अनुविभागीय अधिकारी अनूप श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी कोलारस डॉ प्रदीप शर्मा जनपद पंचायत सीईओ दिनेश शाक्य, सीबीएमओ डॉ संजय राठौर, सीडीपीओ अमित यादव द्वारा विभागीय सूचकांक अनुसार कार्य की स्थिति का परीक्षण किया।
बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवायें, गर्भवती माताओं के शत् प्रतिशत पंजीयन, समग्र आईडी व एमपी आईडी की उपलब्धता, नियमित एएनसी परीक्षण, हाई रिस्क गर्भवती माताओं को चिन्हित कर रक्त चढवाने, आयरन सुक्रोज, एफसीएम इंजेक्शन लगवाने, आयुष्मान कार्ड निर्माण, टीकाकरण, पोषण पुनर्वास केन्द्र से सही होकर गये बच्चों के फॉलोअप, उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर औषधि की उपलब्धता, गृह प्रसव, मातृ एवं शिशु मृत्यू, क्षय रोग, कुष्ठ रोग, सी एम हेल्पलाईन आदि की विस्तार से समीक्षा की। स्वास्थ्य कार्यक्रमों में पंचायत, महिला बाल विकास विभाग व स्वास्थ्य विभाग के आपस में समन्वय की जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर रविन्द्र चौधरी द्वारा सभी को संबोधित करते हुये कहा कि जिनके पास दस्तावेज नहीं है वह बहुत ही गरीब लोग हैं शासन ने उनकी मदद की जिम्मेदारी हमें सौंपी है सभी की समग्र आईडी, आधार कार्ड बनवाने व अपडेशन करवाकर उन्हें योजनाओं का समय पर लाभ दिलवाने में हमें अपना योगदान देना है। ग्राम स्तरीय अमला जितना अच्छा होगा उतना अच्छा हमारे विकासखंड का नाम होगा। जो माता पिता बच्चों को टीका नहीं लगवाते हैं उन्हें टीकाकरण का महत्व समझाना होगा उन्हें बताना होगा कि टीका लगने से गंभीर बीमारियों से बचाव होगा और आपकी संतान स्वस्थ्य रहेगी। गर्भवती माता का एएनसी रजिस्ट्रेशन सही समय पर होगा तो उसे स्वास्थ्य सुविधायें समय पर मिलेंगी गरीब व्यक्ति के लिये थोडी सी राशि भी बहुत मायने रखती है ग्राम स्तर पर किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर आप सीईओ जनपद, एसडीएम, सीबीएमओ को बता सकते हैं।
बीसीएम, बीपीएम डीसीएम क्षेत्र में निरंतर जायें व समस्याओं को चिन्हित कर उनका निराकरण करवायें 3 दिवस में कार्य में सुधार लायें जहां अधिक गिरावट है वहां ज्यादा काम करना है। लापरवाह अधिकारी व कर्मचारियों के प्रति निरंतर कार्यवाही होगी।
समीक्षा बैठक गर्भवती माताओं के पंजीयन में लापरवाही बरतने, समग्र होने पर भी एमपी आईडी नहीं बनाने, आयुष्मान कार्ड, एनसीडी, टीकाकरण, इंजेक्शन एफसीएम, आयरन सुक्रोज, ईडीएल में कम प्रगति वाले, उपस्वास्थ्य केन्द्रों गढ, अटरूनी, रिजोदा, बेंहटा, टीला, बसाई, कोटानाका, डेहरवारा, विजरावन, राजगढ कुलवारा, सरजापुर, मोहराई, डंगोरा, कार्या, किलावनी, कोलारस शहरीक्षेत्र आदि में 2 सेक्टर पर्यवेक्षक, 10 सीएचओ, 9 एएनएम, 2 आशा पर्यवेक्षक, 18 आशा कार्यकर्ता का काम निराशाजनक पाया गया कम उपलब्धि पर इन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये एवम् 3 दिवस में कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिये अन्यथा इनके विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।
पंचायत विभाग, महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग के कम उपलब्धि वाले ग्रामों में प्रतिदिन के कार्य की मॉनिटरिंग हेतु सीईओ जनपद, सीबीएमओ, सीडीपीओ कोलारस को निर्देशित किया गया।
उपस्वास्थ्य केन्द्र सरजापुर की पूर्व एएनएम मंजू सैन वर्तमान में ग्वालियर में पदस्थ हैं उन्हें कार्य में लापरवाही पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
उपस्वास्थ्य केन्द्र राई की एएनएम जयकुवंर जाटव द्वारा अपने कार्य के साथ साथ अन्य उपस्वास्थ्य केन्द्र सरजापुर में भी अच्छा कार्य करने पर उनकी प्रशंसा कलेक्टर शिवपुरी द्वारा की गयी।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, महिला बाल विकास विभाग के चिकित्सा अधिकारी, कार्यक्रम प्रभारी, सीएचओ, सेक्टर पर्यवेक्षक, एएनएम, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आशा पर्यवेक्षक, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका उपस्थित थीं।
Tags
Kolaras