CBI अफसर बन टीआई को डराया, साइबर ठगों का नया पैंतरा, ‘गंदी फिल्में' देखने का आरोप लगाकर ठगी की कोशिश - MP News

साइबर अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब वे पुलिस अफसरों को भी धमकाने लगे हैं। बैहर थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले को खुद को सीबाईआई अधिकारी बताने वाले एक ठग ने फोन कर अश्लील फिल्म देखने का झूठा आरोप लगाया और कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर डराने की कोशिश की। हालांकि, टीआई की सतर्कता से ठगी की वारदात टल गई। 

आपके खिलाफ शिकायत आई है -
टीआई मर्सकोले ने बताया कि गुरुवार को उनके मोबाइल पर ट्रू-कॉलर में 'दोस्त' नाम से दर्ज एक नंबर से फोन आया फोनकर्ता ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ फोन पर गंदी फिल्में देखने की शिकायत मिली है उसने कहा कि मामला गंभीर है और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कर चालान किया जा सकता है।

गंभीर अपराधों से जोड़कर बनाया दबाव
फोन करने वाले ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि इस तरह की गतिविधियां समाज में गंभीर अपराधों को बढ़ावा देती हैं। उसका मकसद साफ तौर पर टीआई पर मानसिक दबाव बनाना था, ताकि डराकर आगे पैसों की मांग की जा सके।

टीआई ने दिखाई समझदारी
करीब दो मिनट तक बातचीत चलती रही। इसी बीच टीआई मर्सकोले ने कॉलर से अधिक जानकारी लेने की कोशिश की। जैसे ही उन्होंने कहा कि वे इस बारे में अपने परिचितों को भी बता रहे हैं, कॉलर ने तुरंत फोन काट दिया। इससे साफ हो गया कि मामला साइबर ठगी का प्रयास था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म