कोलारस - कोलारस में 22 फरवरी से प्रारम्भ हुई भव्य संगीतमय श्रीराम कथा के दूसरे दिन सोमवार को कथा वाचक पूज्य संत राजन जी महाराज के श्रीमुख से कोलारस में वह रही श्रीराम कथा का अमृत पान करने के लिये कोलारस ही नहीं वल्कि क्षेत्र से भी हजारों की संख्या में भक्तगण शामिल हो रहे है कथा के दूसरे दिन सोमवार को लहार विधायक अम्बरीष शर्मा गुड्डू भाईया कथा पण्डाल में कथा का श्रवण करने के साथ आरती में शामिल हुये और महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया कोलारस में चल रही श्रीराम कथा जोकि 02 मार्च तक जारी रहेगी जिसमें कथा का रसपान करने के लिये कोलारस नगर ही नहीं बल्कि आस पास से भी काफी लोग कथा का श्रवण करने पहुंच रहे है कथा दोपहर 02 बजे से शाम 06 बजे तक हनुमान मंदिर धर्मशाला के पास जारी है कथा के उपरांत करीब 08 बजे से पण्डित भगवत किशोर शर्मा जी की मंडली द्वारा रासलीला का भव्य आयोजन भी कथा प्रांगण में जारी है।
संगीतमय श्रीराम कथा का प्रारम्भ
रविवार को विशाल कलश यात्रा के समापन बाद कथा प्रारम्भ की गई कथा व्यास पूज्य श्री राजन जी महाराज की अमृतमय वाणी में से कथा का वाचन किया जा रहा है 23 फरवरी सोमवार को दिव्य श्री रासलीला दर्शन, हवन पूजन पूर्णाहुति अखण्ड श्री रामचरित मानस पाठ के तीन वर्ष पूर्ण होने पर तथा अष्टम प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में 22 फरवरी रविवार से 02 मार्च तक प्रतिदिन हवन पूजन सुबह 07 बजे से प्रारम्भ तथा विशाल भण्डारा प्रभु प्रसादी 2 मार्च सोमवार को दोपहर 03 बजे से कथा स्थल संकट मोचन वीर हनुमान मंदिर दरबारी ग्राउण्ड एप्रोच रोड कोलारस जिला शिवपुरी है।
