कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस नगर के जगतपुर स्थित लोधी मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 1 में लगभग 25 मकानों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन से क्षेत्र में लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है वार्डवासियों एवं प्रतिनिधि मंडल के साथ भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरिादित्य सिंधिया से मिलले दिल्ली पहुंचे तथा 33 केव्ही लाइन हटाने के संबंध में पत्र सौंप कर मांग की।
स्थानीय रहवासियों के अनुसार इस लाइन के कारण पूर्व में कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें तीन लोगों की जान भी जा चुकी है इसके बावजूद अब तक लाइन को हटाने या शिफ्ट करने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
वार्डवासियों का कहना है कि मकानों की छतों के ठीक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के कारण बच्चों और परिवारों को हर समय डर के साये में रहना पड़ता है।
बारिश और आंधी के मौसम में खतरा और अधिक बढ़ जाता है क्षेत्र के अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और स्वयं इस समस्या का समाधान कराने में असमर्थ हैं।
इस संबंध में वार्डवासियों ने भाजपा मंडल कोलारस के पूर्व अध्यक्ष शिखर धाकड़ के साथ आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ज्ञापन सौंपकर विधायक निधि या सांसद निधि से 33 केवी लाइन को हटवाने अथवा सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराने की मांग की है।
नागरिकों ने जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र कार्रवाई की अपील की है अब देखना यह है कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेकर राहत प्रदान करते हैं।

