बदरवास - शिवपुरी जिले के कोलारस परगना क्षेत्र के बदरवास के पाास घुरवार रोड ओवरब्रिज पर मंगलवार को एक दुखद घटना घटी जिसमें मंदसौर से मछली लेकर गोरखपुर जा रहे पिकअप चालक बलराम की सड़क हादसे में वाहन टक्कर में मौके पर ही दुखद मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बदरवास थाना क्षेत्र के अंतगर्त NH-27 पर स्थित घुरवार रोड पुल के ऊपर आज मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई है बताया गया है बोलोरो पिकअप चालक बलराम निवासी मंदसौर से मछली भरकर गोरखपुर जा रहे थे तभी चालक हाईवे किनारे टॉयलेट करने के लिये रूका और टॉयलेट कर रहा था तभी पीछे से आ रहे खीरा से भरे एक बोलोरो पिकअप वाहन ने के चालक ने टक्कर मार दी जिससे बलराम की मौके पर मौत हो गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची बदरवास पुलिस द्वारा शव का पीएम कराया तथा मामला पंजीवद्ध कर लिया है।
Tags
badarwas
