पीएमश्री शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न
कोलारस - पीएम श्री शासकीय कऱ्या उच्चत्तर विद्यालय में वार्षिक उत्सव समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ सर्व प्रथम् मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष - भरतसिह चौहान अध्यक्षता प्राचार्य विवेक महेन्द्रा अतिथि मण्डल अध्यक्ष मंगलसिह कुशवाह समाज सेवी एवं वरिष्ठ नेता ओ०पी० भार्गव मण्डल महामंत्री दीपक जैन सहायक संचालक राहुल भार्गव ने माँ सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुआराम्भ किया कार्यक्रम का संचालन आर.एल. ओझा ने किया।
मुख्य अतिथि भरत सिंह चौहान ने उद्वोदन् में कहा सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हमारी नई पीढी में भारतीय संस्कृति का ज्ञान होता है साथ ही छात्राओं में छिपी प्रतिभाए उभर कर सामने आती है भाजपा मण्डल अध्यक्ष मंगल सिंह कुशवाह ने कहाँ आज सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से भी बहुतअच्छे चल रहे वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी ओ०पी० भार्गव ने छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए कहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम से छात्रों का सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है ऐसे कार्यक्रमों से सांस्कृतिक, विविधता सामाजिक नेतृत्व को प्रोत्साहित करते है।
भार्गव ने कहाँ छात्राओं को शिक्षक - शिक्षिकाओं ने प्रस्तुति तैयार करवाई गई जिनमें किरण जैन , नीतू लोधी कल्पना दांगी , नीरज व्यास , आराधना महेश्वरी , व्रजेश आर्गल , गोपाल मेहता , रामकुमार नामदेव , उपेद्र चाहर , गिरजा पराशर , अविनाश जैन , अरविंद जाट , आर .एल . ओझा एवं शिक्षक द्वारा कराई गई जो सराहनीय है मण्डल महामंत्री दीपक जैन ने कहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रमों से निडरता एवं टीम भावना विकसित होती है।
सहायक संचालक राहुल भार्गव ने छात्राओ कहाँ परीक्षाए नजदीक है इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद अपनी लक्ष्य की प्राप्ति में जुट जाए । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य विवेक महेन्द्रा ने कहाँ जो कला, संगीत, नाटक के माध्यम से अभिव्यक्ति की वह सराहनीय है साथ ही अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

