रोहित वैष्णव बैरागी कोलारस रिपोर्ट - रन्नौद - शिवपुरी जिले के कोलारस परगना क्षेत्र के अंंतर्गत आने वाले पुलिस रन्नौद थाने के सामने विगत कुछ दिनों पहले वाहन चैकिंग के दौरान हुए विवाद में फिर बार नया मोड लिया विवाद के दूसरे दिन रन्नौद पुलिस द्वारा कुछ लोगो पर मामला दर्ज कर लिया गया था जबकि उक्त मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष भी थाना रन्नौद के सामने धरने पर बैठे लोगो के पक्ष में दिखाई दिये साथ ही उनके द्वारा आरक्षक तथा रन्नौद थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की बात बोलते हुये विडियों भी जमकर बायरल हुआ था उसके बाद दूसरे दिन पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया था लेकिन आज उक्त मामले में नया मोड देखने को मिला है पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड द्वारा उक्त मामले में आरक्षकों पर गिरी गाज आरक्षकों को आगामी आदेश तक लाइन अटैच कर अपने का आदेश जारी किया गया है।
उक्त मामले में रन्नौद थाना परिसर के सामने वाहन चैकिंग के दौरान हुए विवाद का एक ओर वीडियो सामने आया है जिसमे एक व्यक्ति गर्भवती महिला को धक्का देते हुए नजर आ रहा है वह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
