कोलारस विधायक यादव ने पत्रकार मिलन समारोह में पत्रकारों का किया सम्मान - Kolaras





कोलारस - कोलारस विधायक महेन्द्र यादव द्वारा अपने निवास पर चल रहे 21 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 4 फरवरी से प्रारम्भ होकर 11 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है इसी बीच कोलारस विधायक महेन्द्र यादव द्वारा चल रहे फाग महोत्सव के इस पावन मास के बीच होली मिलन का कार्यक्रम होली से पूर्व फाग के महिने में आयोजित करते हुये अपने निवास पर पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शिवपुरी जिले के सक्रिय पत्रकारों का सम्मान कोलारस विधायक द्वारा शॉल श्रीफल, माल्यापर्ण कर किया।




रविवार की दोपहर करीब 01 बजे कोलारस विधायक महेन्द्र यादव द्वारा खतौरा स्थित अपने निवास के पास स्थित हॉल में रविवार को पत्रकार मिलन समारोह आयोजित किया जिसमें जिले भरके पत्रकार सम्मान समारोह में उपस्थित रहे कार्यक्रम में मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव मौजूद थे कार्यक्रम की अध्यक्षता कोलारस विधायक महेन्द्र यादव द्वारा की गई कार्यक्रम का संचालन पत्रकार अयज राज सक्सैना एवं पत्रकार राजू यादव द्वारा किया गया इसी क्रम में मंच पर विशेष तिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार हरीश भार्गव, वरिष्ठ अशोक कोचेटा, वरिष्ठ वीरेन्द्र भुल्ले, वरिष्ठ विपिन मामा, वरिष्ठ मुकेश जैन, वरिष्ठ मेहताव सिंह तोमर, वरिष्ठ अनुपम शुक्ला मंचासीन मौजूद रहे सर्व प्रथम कोलारस विधायक यादव द्वारा मंचासीन वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया गया इस बीच वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव एवं कोलारस विधायक महेन्द्र यादव द्वारा पत्रकारों के विषय पर अपनी बात रखी।


मंचासीन अतिथियों का सम्मान के उपरांत कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों का सम्मान भी किया गया जिनमें हरीश भार्गव, अजय राज सक्सैना, राजू यादव, लालू शर्मा, शीलकुमार यादव, विशोक व्यास, रामजीलाल बाबा, दिनेश झा, जयकुमार झा, किरन शर्मा, रोहित बैरागी, घनश्‍याम श्रीवास्तव, राहुल शर्मा सहित कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों का मिलन समारोह के दौरान कोलारस विधायक द्वारा सम्मान के साथ स्नेह भोज का आयोजन भी किया गया।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म