सम्मान पाकर प्रफुल्लित हुईं मेधावी छात्राएं
बदरवास - छात्राओं का मनोबल बढ़ाने और प्रोत्साहन के उद्देश्य से शासकीय कन्या उमावि बदरवास में कक्षा 12वी की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर स्कूटी और लैपटॉप हासिल करने वाली पूर्व मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने हेतु भव्य और गरिमामय सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया सम्मान और शील्ड, प्रमाणपत्र, उपहारपाकर पूर्व छात्राओं के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ विद्यालय परिवार द्वारा मेधावी छात्राओं को पुष्पमालाएं पहनाकर शील्ड, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए सम्मान समारोह में उत्साह, गर्व और प्रेरणा का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर प्राचार्य चंद्रवीरसिंह सेंगर ने कहा कि छात्राएं निरंतर श्रेष्ठ परिणाम देकर विद्यालय को गौरवान्वित कर स्वयं और परिजनों का नाम रोशन कर रही हैं यह सफलता छात्राओं की मेहनत का परिणाम है।
शिक्षक गोविन्द अवस्थी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही आपके सफल होने की असली पहचान हैं मेधावी पूर्व छात्रा सम्मान कार्यक्रम का उद्देश्य वर्तमान छात्राओं को प्रेरणा देना और पूर्व छात्राओं के मनोवल बढ़ाना और उत्साहवर्धन करना है बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूटी और लैपटॉप हासिल करना आपकी प्रतिभा और लगन का प्रमाण है यह उपलब्धि आगे और ऊंचे लक्ष्य तय करने की प्रेरणा देती है।
ममता श्रीवास्तव ने पुरस्कृत मेधावी छात्राओं को बधाई देते हुए भविष्य में और सफल होने की प्रेरणा दी कपिल परिहार ने वर्तमान छात्राओं को मेधावी पूर्व छात्राओं से मेहनत की प्रेरणा लेने की बात कही जिससे उन्हें भी भविष्य में इसी मंच से सम्मान मिल सके।इस गौरवपूर्ण अवसर पर शिक्षक चंद्रभान श्रीवास्तव, बसंती मिंज, उदय सिंह, डॉ ममता यादव, शशि गुप्ता, राजेश मिश्रा ने भी अपने विचार प्रकट किए कार्यक्रम में विनीता कुशवाह, मिथलेश मीणा, शैलेंद्र भदौरिया, कनक कुशवाह, महेंद्र कुशवाह, हरवीर यादव, निर्मला शर्मा, दलवीर सिंह, हितेंद्र कुशवाह, नीलेश रघुवंशी, नावेद अली, दीपिका चतुर्वेदी, बलराम परिहार सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
इन मेधावी छात्राओं को मिला सम्मान, पुरस्कार
गत सत्र में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर स्कूटी और लैपटॉप प्राप्त करने पर मेधावी पूर्व छात्रा सम्मान में सरगम परिहार, खुशी यादव, पूजा धाकड़, सविता धाकड़, भावना जाटव, कमलेश धाकड़, अल्फिया बानो, तुलसी सोलंकी, छाया कुशवाह, रीना पटेलिया, संजना बैरागी, उमा लोधी, पूर्ति धाकड़, आयुषी ओझा, सुरभि धाकड़, वर्षा पटेलिया, ईना पटेलिया, रवीना कुशवाह को माला पहनाकर शील्ड, प्रशस्ति पत्र, और उपहार देकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
जहां की पढ़ाई वहीं सम्मानित होने पर खुश हुईं छात्राएं
पूर्व छात्रा सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली छात्राएं बहुत प्रसन्न और उत्साहित थीं क्योंकि जहां विद्यार्थी के रूप में पढ़ाई की उसी स्कूल में सम्मानित होना उनके लिए गौरव और प्रफुल्लित करने वाला समय रहा। सम्मान और पुरस्कार पाकर पूर्व छात्राओं के चेहरे खुशी और हर्षोल्लास से दमक उठे।छात्राओं ने कहा कि यह दिन उनके लिए सदैव अविस्मरणीय और प्रेरणा देता रहेगा। हमारे अनुभवी और प्रेरक शिक्षकों के कारण ही हमें ये सफलता मिल सकी। सम्मान पाकर छात्राओं का उत्साह और खुशी देखते ही बन रही थी।
