रविवार को मनाया जायेगा महाशिवरात्रि का महापर्व सुबह से लेकर रात्रि तक चलेंगे मंदिरों पर भव्य आयोजन - Kolaras

कोलारस - इस बार महाशिवरात्रि  का पर्व 15 फरवरी रविवार को मनाया जायेगा महाशिवरात्रि पर्व देश भर के 12 ज्योतिर्लिंग पर भक्तों द्वारा भगवान भोले नाथ के दर्शन के साथ पूजा अनुष्ठान के आयोजन किये जायेंगे महाशिवरात्रि के महापर्व पर भक्तगण वृत उपवास रखने के साथ भगवान भोले नाथ को मनाने के लिये पूजा यज्ञ अनुष्ठान इत्यादि धार्मिक आयोजन मंदिरों से लेकर घरों में करते है कोलारस परगने में भगवान भोले नाथ के भव्य मंदिरों में राई रामेष्वरम, गोरी शंकर मंदिर पुरानी वस्ती कोलारस, रामेश्‍वरम मंदिर राई की पौर कोलारस, नर्सरी महादेव मंदिर जगतपुर, बगीचा वाले महादेव मंदिर मानीपुरा, धर्मशाला महादेव मंदिर, जगतपुर महादेव मंदिर, टेकरी सरकार महादेव मंदिर कोलारस, शीतलामाता प्रांगण महादेव मंदिर जी के आलावा कोलारस, बदरवास सहित जिले भर के शिव मंदिरों पर सुबह से लेकर देर रात्रि तक पूजा अनुष्ठान, भजन कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण के कार्यक्रम शिव मंदिरों पर आयोजित किये जायेंगे।


महाशिवरात्रि पर किस समय होगी पूजा और कब करें जलाभिषेक ? जानें शुभ मुहूर्त


15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है यह दिन शिव भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

मान्यता है कि, इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, शहद और चंदन लगाने से साधक के दुखों का अंत होता है साथ ही जलाभिषेक करने से महादेव शीघ्र प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं। शास्त्रों में महाशिवरात्रि को शिव और पार्वती के मिलन का प्रतीक माना गया है।

इसलिए इस खास उपलक्ष्य में देशभर के मंदिरों में शिव बारात और रात्रि जागरण का आयोजन किया जाता है ऐसे में आइए इस दिन के महत्व, पूजन, शुभ मुहूर्त और प्रभु के भोग को जानते हैं।

महाशिवरात्रि 2026 तिथि 

  • फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 15 फरवरी 2026 को शाम 5 बजकर 4 मिनट पर हो रही है।
  • इस तिथि का समापन 16 फरवरी को शाम 5 बजकर 34 मिनट पर होगा।
  • इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मान्य होगी।

  • महाशिवरात्रि 4 प्रहर पूजा मुहूर्त 
    • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - शाम 06:39 से 09:45
    • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय -शाम 09:45 से 12:52
    • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - सुबह 12:52 से 03:59
    • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - सुबह 03:59 से 07:06 

     

    चार प्रहर की पूजा में मंत्र जाप 

    • प्रथम प्रहर का मंत्र- 'ह्रीं ईशानाय नमः'
    • दूसरे प्रहर मंत्र- 'ह्रीं अघोराय नम:'
    • तीसरे प्रहर मंत्र- 'ह्रीं वामदेवाय नमः'
    • चौथे प्रहर मंत्र- 'ह्रीं सद्योजाताय नमः

महाशिवरात्रि के दिन निशिता काल का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक रहने वाला है। यह समय महादेव की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। साथ ही यह अवधि जलाभिषेक व रुद्राभिषेक के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।

व्रत पारण समय

महाशिवरात्रि व्रत का पारण अगले दिन 16 फरवरी 2026 को सुबह 6 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 10 मिनट तक किया जाएगा।

महाशिवरात्रि 2026 विशेष संयोग
सुबह 7 बजे से शाम 7 बजकर 48 तक सर्वार्थ सिद्धि योग। 
उत्तराषाढा नक्षत्र शाम 7 बजकर 48 तक।
श्रवण नक्षत्र 16 फरवरी को 8 बजकर 47 तक।
व्यतीपात योग पूरे दिन।
अमृतकाल दोपहर 12:59 से 14:41 तक रहेगा।
अमृत योग, बुधादित्य योग

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म