श्योपुर - मध्य प्रदेश शासन में जनजाति कार्य मंत्री डॉ कु.विजय शाह समर्थन में श्योपुर व जनजतीय ब्लॉक कराहल के जनजातीय व अन्य समाज के आधा सैंकड़ा से अधिक छात्रों व युवाओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि मंत्री डॉक्टर कुँ.विजय शाह की भाषा की त्रुटि हेतु जिसके लिए उन्होंने चार बार सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली गई है इस विषय पर उन्हें माफ करते हुए प्रकरण को समाप्त कर देना चाहिए।
ज्ञापन में कहा गया कि डॉक्टर कु. विजय शाह जनजाति वर्ग के सर्वमान्य नेता हैं जिसे आदिवासी जनजाति समाज की जनभावनाएं जुड़ी हुई है।
ज्ञापन सौपने वालो मे सहरिया जनजतीय समाज के राजू आदिवासी, विमल आदिवासी, अजय आदिवासी, राजसिंह आदिवासी, सोनू, नवल, नीतेश, गौरव, दीपक सहित बड़ी संख्या में युवा व छात्र उपस्थित रहे।
Tags
sheopur
