शिवपुरी - शिवपुरी जिले के करैरा विधानसभा की नरवर तहसील स्थित ऐतिहासिक नरवर किला में रोप-वे निर्माण का प्रस्ताव राज्य बजट में शामिल किया गया है जो क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
विधायक खटीक के मांग पर लिया गया निर्णय
जानकारी के अनुसार यह मांग विधायक रमेश प्रसाद खटीक द्वारा नरवर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के समक्ष रखी गई थी मुख्यमंत्री ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल घोषणा की और अब इसे बजट में प्रस्तावित कर औपचारिक रूप प्रदान किया गया है।
यह रोप-वे परियोजना नरवर को पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान देगी, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी।
क्षेत्र के लोगो ने मुख्यमंत्री का किया आभार
लोगो का कहना था कि हमारे क्षेत्र के विधायक खटीक के विशेष प्रयासों से प्रदेश के मुखिया यादव द्वारा हमारे क्षेत्र एवं देश की धरोहर किले में रोप-वे निर्माण का प्रस्ताव राज्य बजट में शामिल किया गया जिसके लिये हम सभी क्षेत्र वासी प्रदेश के मुखिया का आभार व्यक्त करते है।

