शिवपुरी में केबिनेट मंत्री विजय शाह के समर्थन में अजा/जनजाति समाज के साथ आगे आये युवा व छात्र, राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन - Shivpuri


शिवपुरी - मध्य प्रदेश शासन के जनजाति कार्य मंत्री डॉ कु.विजय शाह समर्थन में शिवपुरी  के जनजातीय व अन्य समाज के छात्रों व युवाओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि मंत्री डॉक्टर कुँ.विजय शाह की भाषा की त्रुटि हेतु जिसके लिए उन्होंने चार बार सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली गई है, इस विषय पर उन्हें माफ करते हुए प्रकरण को समाप्त कर देना चाहिए।

ज्ञापन में कहा गया कि डॉक्टर कु. विजय शाह जनजाति वर्ग के सर्वमान्य नेता हैं जिसे आदिवासी जनजाति समाज की जनभावनाएं जुड़ी हुई है।

ज्ञापन सौपने वालो मे अजा/जनजतीय समाज के प्रतिनिधि मंडल के साथ सुरेंद्र जाटव, धनराज जाटव, अभिषेक जाटव, प्रशांत जाटव, रोहित जाटव, राहुल रावत, प्रशांत धाकड़, सतीश चंदेल सहित बड़ी संख्या में युवा व छात्र उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म