वृद्धजनों के लिए विशेष आयुष चिकित्सा एवं योग शिविर हुआ आयोजित - Shivpuri


शिवपुरी - संचालनालय आयुष मध्यप्रदेश के आदेशानुसार एवं कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन में जिला आयुष अधिकारी डॉ.अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सिरसौद तहसील पोहरी में वृद्धजनों हेतु विशेष चिकित्सा शिविर एवं योग शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य जीवन में योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सामान्य योगासन एवं प्राणायाम का लाइव डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया गया, जिससे वृद्धजन दैनिक जीवन में सरल योग क्रियाएं अपनाकर स्वस्थ रह सकें।

इस दौरान उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच की गई स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत मरीजों को उचित परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यकतानुसार निशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हेतु पेम्पलेट भी वितरण करवाए गए।

शिविर में डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. पुष्पेंद्र कुशवाह एवं डॉ. दिनेश पाठक द्वारा सभी उपस्थितजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पैरामेडिकल स्टाफ ने दवाइयों के वितरण एवं व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।
इस आयोजन से ग्राम सिरसौद एवं आसपास के क्षेत्र के 142 वृद्धजनों को स्वास्थ्य लाभ मिला।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म