शिवपुरी राजपूत हॉस्टल से तीन छात्र लापता, परिजन की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी - Shivpuri



शिवपुरी - शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित नौहरी चक में ईस्टर्न हाईट स्कूल के पास बने राजपूत हॉस्टल से तीन छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए।

घटना 11 फरवरी की शाम की है हॉस्टल संचालक राम सिंह राजपूत के अनुसार शाम 5 बजे उपस्थिति जांच के दौरान तीनों छात्र कमरे में नहीं मिले। 

अन्य छात्रों ने बताया कि वे करीब 4:30 बजे बिना बताए बाहर चले गए थे।

लापता छात्रों में प्रशांत धाकड़ (15) निवासी नमोनगर कॉलोनी दीपांश लोधी (17) निवासी समोहा थाना करैरा और आसेन्द्र लोधी (14) निवासी ग्राम दुल्हई थाना भौती शामिल हैं। 

देर रात तक तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला परिजनों ने भी बच्चों के घर न पहुंचने की पुष्टि की।

मामले में हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं परिसर में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं और बाहर लगा कैमरा भी खराब बताया जा रहा है। 

प्रवेश-निकास पर सख्त निगरानी नहीं होने से छात्र बिना जानकारी के निकल गए फरियादी ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर उन्हें साथ ले गया हो सकता है।

कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर आसपास के थानों को सूचना भेज दी है बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित संभावित स्थानों पर तलाश जारी है पुलिस यह भी जांच कर रही है कि प्रशांत धाकड़ पहले 28 मई 2025 को एक अन्य हॉस्टल से भी भाग चुका था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म