शिवपुरी - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रंजना चतुर्वेदी की अध्यक्षता में गतदिवस एकीकृत शाला बालक माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें रंजना चतुर्वेदी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी के द्वारा स्कूल छोडने वाले छात्रों की पहचान करने और उन्हें शिक्षा प्रणाली में पुनः शामिल करने के लिए एक सतत अभियान के बारे में जानकारी दी।
जो विद्यालय में प्रवेश प्रारंभ होने तक जारी रहेगा उक्त शिविर में शिक्षा के महत्व, निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा के लिए सरकारी योजना और वंचित बच्चों के लिए छात्रवृति के अवसरों पर प्रकाश डाला।
शिविर में सामुदायिक संपर्क, अभिभावकों और बच्चों के लिए परामर्श सत्र और शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के बारे में कानूनी जागरूकता आदि की जानकारी दी जिससे विद्यालयों में विद्यार्थियों का अधितम नामांकन और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। इस के साथ ही नालसा गरीबी उन्मूलन के लिए विधिक सेवा योजना, नालसा बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना 2015, नालसा बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना 2024, नालसा मासिक रूप से दिव्यांगजनों के लिए विधिक सेवा योजना 2024, बाल विवाह अधिनिमय, नालसा आशा योजना, नालसा जाग्रती योजना, नालसा संवाद योजना, नालसा डॉन योजना आदि के बारे में जानकारी प्रदान की।
Tags
Shivpuri