शिवपुरी पुलिस को उप जेल से फरार हुये बलात्कार के आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता - Shivpuri


शिवपुरी - पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन मे शिवपुरी पुलिस को थाना पोहरी पुलिस द्वारा पोहरी उप जेल से फरार हुये आरोपी को पकड़ने मे मिली सफलता।

जानकारी के अनुसार थाना पोहरी पुलिस द्वारा पोहरी उप जेल से भागे बलात्कार के आरोपी बादाम सिंह शाक्य को सूचना के 06 घंटे के अंदर ग्राम परीच्छा बमरा मे खेत से गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया।

थाना पोहरी पर उपजेल पोहरी से सूचना मिली कि थाना पोहरी के अपराध क्रमांक 42/2026 धारा 65(1), 64(2) (m), 64(2) (f) बीएनएस, 5d, 51, 5n, 6 पोक्सो एक्ट का आरोपी बादाम शाक्य न्यायिक अभिरक्षा (उपजेल पोहरी) मे बंद था जो दिनांक 27.02.2026 को जेल से फरार हो गया है।

उक्त घटना को गंभीरता से लिते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा तुरंत एक्शन लेते हुये अनुभाग पोहरी के समस्त थाना प्रभारी एवं फोर्स को एलर्ट पर रखते हुये उक्त फरार हुये आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन थाना पोहरी पुलिस द्वारा सूचना पर तुरंत कार्यवाही कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं आरोपी के होने के संभावित जगहों पर दबिस देकर सर्च किया गया।

थाना प्रभारी पोहरी निरीक्षक नरेन्द्र कुशवाह द्वारा बरिष्ठ अधिकारियों मे निर्देशन में अलग-अलग टीमें गठित त्वरित कार्यवाही करते हुये सघन तलाशी की गई, मुखविर की सूचना पर जेल से फरार आरोपी बादाम सिंह पुत्र मंगलिया शाक्य उम्र 35 साल निवासी घटाई थाना पोहरी को ग्राम परीच्छा बमरा वाले खेत से सूचना मिलने के 6 घण्टे के भीतर बापस पकड़ा गया एवं  उपजेल पोहरी दाखिल किया गया।

सराहनीय कार्यवाही :- निरी नरेन्द्र कुशवाह, प्र.आर 180 हदेश पाराशर, आर.334 राघवेन्द्र यादव, आर. 1134 अरविन्द्र कुशवाह, आर. 1048 कुलदीप, आर. 1162 रामअवतार रावत, आर. 247 मुनेश धाकड, आर. 1156 सुनील, की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म