शिवपुरी को नरवाई विहीन जिला बनाना है - कलेक्टर - Shivpuri


नरवाई न जलाने के लिये कृषकों को गाँव-गाँव जाकर जागरूक किया जायेगा

शिवपुरी - कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आज जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में कम्बाईन हार्वेस्टर मालिक/संचालकों, बडे एवं उन्नतशील कृषकों तथा कृषक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया गया। 

बैठक में नरवाई न जलाने हेतु एवं कम्बाईन हार्वेस्टर से गेहूँ फसल कटाई उपरान्त शेष फसल अवशेष का स्ट्रारीपर से भूसा बनाकर निपटान करने की समझाईश दी गई।

कलेक्टर चौधरी ने कहा कि शिवपुरी जिले को नरवाई विहीन जिला बनाना है इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन कर कृषकों को पराली न जलाने के संबंध में जागरूक करना होगा नरवाई जलाने की घटनायें सैटेलाइट द्वारा प्रदर्शित होती है रवी 2025 में जिले में लगभग 750 घटनायें नरवाई जलाने की दर्ज हुई थी। 

इस वर्ष जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं को शून्य करना है, यदि किसी के द्वारा नरवाई जलाने की घटना की जायेगी तो उसके ऊपर सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस वर्ष में नरवाई जलाने वाले ग्रामों में कर्मचारी/अधिकारियों द्वारा बैठक तथा सभायें करके कृषकों को नरवाई न जलाने हेतु जागरूक किया जायेगा।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, प्रबंधक उद्योग विभाग अरविंद महेश्वरी, उप संचालक कृषि पान सिंह करौरिया, सहायक संचालक कृषि, सहायक कृषि यंत्री, समस्त विकासखण्डों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ कृषक संगठन के प्रतिनिधि धाकड तथा लगभग-75 कम्बाईन हार्वेस्टर मालिक अथवा संचालक एवं कृषक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म