शिवपुरी - मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आज पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व भाजपा विधायक प्रहलाद भारती ने कहा है कि यह बजट गरीब कल्याण, युवा शक्ति, अन्नदाता, नारीशक्ति, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्री के पाँच स्तम्भों के सर्वसमावेशी विकास को समाहित करने वाला बजट है प्रदेश के इतिहास में यह पहला अवसर रहा है जब बजट पूरी तरह से डिजिटल प्रारूप में प्रस्तुत किया गया है।
पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने बजट को प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने की दिशा में प्रदेश का संकल्प रेखांकित करते हुए कहा है कि बजट में ग्रामीण बुनियादी ढांचे पर सबसे अधिक ध्यान केंद्रित किया गया है. कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में किया गया है 1 लाख किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराने और 15 हजार शिक्षकों की भर्ती का बजट प्रस्ताव स्वागतयोग्य है. लाड़ली बहना योजना के लिए 23,882 करोड़ रुपये और 15 हजार शिक्षकों की भर्ती का प्रावधान स्वागत करने योग्य है. स्वास्थ्य के लिए बजट में 24 हजार 144 करोड़, शिक्षा पर 31 हजार 953 करोड़ रुपये का प्रावधान भी स्वागतयोग्य है. बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है, बल्कि अधोसंरचना, कृषि, युवा रोजगार और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।
पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने कहा है कि प्रदेश में किसी भी प्रकार का नया टैक्स नहीं लगाए जाने का निर्णय और मौजूदा करों में किसी प्रकार की वृद्धि प्रस्तावित ना किया जाना भी लोकहित की दृष्टि से स्वागतयोग्य निर्णय है कुल मिलाकर यह बजट अधोसंरचना विस्तार, कृषि सशक्तिकरण युवा रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के संतुलित मॉडल को आगे बढ़ाने वाला दूरदर्शी और सर्वसमावेशी बजट है।
