शिवपुरी - कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बीजासेन सभागार में अनुविभागीय स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान सम्मान निधि ई-केवाईसी, राजस्व वसूली एवं सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी तैयार की जाए, जिससे किसानों को खाद, बीज एवं अन्य योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके फार्मर रजिस्ट्री कार्य में शून्य प्रगति वाले कर्मचारियों को 15 दिवस के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए निर्धारित अवधि में प्रगति न होने पर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन की 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए सीमांकन, बटवारा, खसरा सुधार सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निपटारा सुनिश्चित करने पर बल दिया गया उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि ई केवाईसी कार्य को करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी मिलकर कार्य को करें इसके साथ ही उन्होंने सभी सर्वेयर की समस्याओं को सुना एवं निराकरण किया तथा अच्छे कार्य करने वाले सर्वेयरों की प्रशंसा की।
संयुक्त कलेक्टर द्वारा राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों में शीघ्र वसूली सुनिश्चित करने, नोटिस जारी करने एवं आवश्यक अभिलेखों में प्रविष्टि करने के निर्देश दिए गए बाचरोन पंचायत में सर्वाधिक डायवर्सन तथा भू- राजस्व वसूली 33 लाख 45 हजार रूपए है जिसे शीघ्र जमा करवाने की कार्यवाही करें।
उन्होंने बसूली के नोटिस जारी करने के साथ-साथ खसरे में भी अंकित करने के निर्देश दिए ताकि राशि समय पर जमा हो सके।
समीक्षा बैठक के दौरान एसडीएम श्रीमती ममता शाक्य, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ एन.एस.नरवरिया, संयुक्त कलेक्टर जे.पी.गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़, एस.एल.आर ललित शर्मा, तहसीलदार शिवशंकर सिंह गुर्जर एवं नायब तहसीलदार सहित समस्त पटवारी एवं सर्वेयर उपस्थित थे।
