17 मार्च से 24 मार्च तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर
शिवपुरी - शिवपुरी जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व रोटरी के सहयोग से रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन शिवपुरी अंतर्गत 17 मार्च से 24 मार्च तक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में किया जाएगा इस विशाल रोटरी मेडिकल मिशन के संदर्भ में तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई।
इस शिविर में देश के ख्यातिनाम चिकित्सक उपस्थित रहकर पीड़ित मरीजों का उपचार करेंगे इस शिविर में शिवपुरी-गुना-अशोकनगर सहित आसपास के सभी जिलों के मरीज उपचार हेतु शिविर में उपस्थित हो सकेंगे शिविर में सम्पूर्ण उपचार निःशुल्क रहेगा कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य शिविर के संबंध में विस्तार से चर्चा की और शिविर में अधिक से अधिक जरूरतमंदों को भेजने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर चौधरी कहा है कि रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के माध्यम से शिवपुरी जिला मुख्यालय पर 17 मार्च से 24 मार्च एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है इस शिविर में अपने-अपने क्षेत्रों से जरूरतमंदों को शिविर में भेजने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि जिले में चिन्हांकन शिविरों का आयोजन कर ऐसे मरीजों का चयन करें, जिन्हें उपचार हेतु शिवपुरी में आयोजित शिविर में भेजा जा सके इसके साथ ही शिविर में अधिक से अधिक लोग आएं, इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी इसके संबंध में जानकारी दी जाए कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान कहा कि शिवपुरी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में देश के कई ख्याति प्राप्त चिकित्सक उपस्थित होकर मरीजों का उपचार करेंगे। इस शिविर का जरूरतमंदों को लाभ मिले, इसके लिये व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए।
बैठक में ओएसडी पुरूषोत्तम पाराशर, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश राठाखेड़ा, प्रदेश कार्यकारी समिति के सदस्य हरवीर रघुवंशी, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के उपाध्यक्ष उदित चतुर्वेदी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, एसडीएम आनंद राजावत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय ऋषिश्वर, रोटरी के पदाधिकारी, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारीगण उपस्थित थे।
Tags
shivpuri
