हितानंद शर्मा की माताजी को केबिनेट मंत्री डॉ कुँवर विजय शाह ने श्रद्धाञ्जलि व्यक्त की - Ashoknagar

ग्राम मढ़ी महिदपुर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए

अशोकनगर - वरिष्ठ केबिनेट मंत्री जनजातीय कार्य,भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास व लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग मप्र शासन डॉ कुँवर विजय शाह अल्प प्रवास पर अशोक नगर जिले की चंदेरी विधानसभा स्थित मढ़ी महिदपुर गांव पहुंचे जहां उन्होंने  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख एवं पूर्व भाजपा संगठन मंत्री हितानंद शर्मा जी की दिवंगत माताजी स्व जनकदुलारी जी के चित्र पर पुष्प अर्पण करते हुए श्रद्धाञ्जलि अर्पित की।

इस अवसर पर शर्मा के पूज्य पिताजी से अशीर्वाद ग्रहण किया, श्रद्धाञ्जलि व्यक्त करते हुए केबिनेट मंत्री डॉ कुँवर विजय शाह जी ने उनके सम्पूर्ण जीवन वृत्त को नमन करते हुए माताजी के त्याग तपस्या व धर्मपरायणता को प्रेरणादायक बताया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म