शिवपुरी - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रवीन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सद्भावना एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में आगामी त्यौहारों होलिका दहन (02 मार्च), होली (03 मार्च), गुड़ी पड़वा एवं चौत्र नवरात्रि प्रारंभ (19 मार्च), ईद-उल-फितर (21 मार्च), रामनवमी (27 मार्च), महावीर जयंती (31 मार्च) एवं हनुमान जयंती (02 अप्रैल) के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, एसडीएम शिवपुरी, डिप्टी कलेक्टर सहित समिति के सदस्यगण, धर्मगुरु एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से संबंधित जिला अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए जिसमें होलिका दहन केवल पारंपरिक स्थलों पर किया जाए, विद्युत तारों के नीचे दहन न हो चिन्हित स्थलों की सूची थाना स्तर पर संधारित की जाए तथा आयोजकों की बैठक आयोजित की जाए नवीन डामर सड़कों पर पर्याप्त मिट्टी/लाल मुरम डाली जाए विद्युत विभाग विशेष उड़नदस्ता गठित कर निगरानी रखे पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए हरे-भरे वृक्षों की कटाई पर सख्त निगरानी रखी जाए एवं गोबर के कण्डे/गौ-काष्ट के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाए नगर में पेयजल आपूर्ति, अग्निशमन व्यवस्था एवं साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए समस्त उपचार केंद्रों में आकस्मिक चिकित्सीय दल, विशेष रूप से नेत्र चिकित्सक की ड्यूटी लगाई जाए।
ध्वनि नियंत्रण संबंधी निर्देश
कलेक्टर चौधरी ने कहा कि माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देश एवं मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के तहत रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा उल्लंघन की स्थिति में वैधानिक कार्यवाही की जाएगी उन्होंने टेकरी बाजार, थीम रोड, फतेहपुर पुलिस चौकी के समीप सड़क मरम्मत एवं ग्वालियर बायपास पर पाइपलाइन कार्य उपरांत मलबा हटाने हेतु शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ईद-उल-फितर संबंधी व्यवस्थाएं
कलेक्टर ने कहा कि ईद-उल-फितर की नमाज न्यू ब्लॉक मरकज छावनी, ईदगाह झांसी रोड एवं सूबात ए.बी. रोड मस्जिद पर अदा की जाएगी संबंधित अधिकारी नमाज के दौरान यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, टैंकर व्यवस्था एवं आकस्मिक चिकित्सीय दल की तैनाती सुनिश्चित करें शब-ए-कद्र (16 मार्च) एवं महावीर जयंती (जुलूस/प्रभात फेरी/बाइक रैली) के दौरान आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
पुलिस अधीक्षक राठौड़ द्वारा सभी समुदायों से प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई साथ ही शराब या नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाने एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक/उत्तेजक पोस्ट न करने की अपील की गई बैठक में यह भी अनुरोध किया गया कि त्यौहार मर्यादा एवं गरिमा के साथ मनाए जाएं किसी भी प्रकार के शस्त्र, लाठी-डंडे, तलवार आदि लेकर न चलें तथा रासायनिक रंगों, पेंट या एसिड का उपयोग न किया जाए सूखी होली खेलकर जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जाए।
