नवरात्रि में जगतपुर चौराहे से मीट की दुकान हटाने के लिये लोगो ने की प्रशासन से मांग
कोलारस पुलिस थाने में आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
कोलारस - शिवपुरी पुलिस अधीक्षक के निर्देषन में कोलारस थाना परिसर में शुक्रवार को 11 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी त्यौहारों को लेकर राय सुमारी कर रूपरेखा तैयार की गई जिसमें मुख्य रूप से रमजान, होली, ईद तथा नवरात्रा महात्सव को लेकर नगर के गणमान्य लोगो से राय सुमारी की गई तथा रूपरेखा तैयार की गई।
संदेश
शान्ति समिति की बैठक में कोलारस पुलिस का सख्त संदेश मर्यादा में मनाएं त्यौहार, होलिका दहन सड़क से दूर करें, होली खलने के जोस में न फाड़ें कपड़े, शराब आदि मादक पदार्थो के सेवन कर न खेले होली, न करें हुड़दंग वरना होगी कार्यवाही साथ ही डीजे संचालक भी 10 बजे के बाद न बजाए डीजे ओर निर्धारित ध्वनि का ही करे उपयोग अन्यथा होगी कार्यवाही होली के दिन शराब की दुकानें रहेगी बंद।
डीजे संचालक तेज ध्वनि में न बजाये डीजे साथ ही विशेष ध्यान रखे की इस समय बच्चों की परीक्षाऐं चल रही है उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या न हो तथा रात्रि में 10 बजे के बाद डीजे न बजाये तथा शांति भाई चारे के साथ मिलजुलकर होली का त्यौहर मनायें।
शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से संजय मिश्रा एसडीओपी कोलारस, तहसीलदार सचिन भार्गव, सीएमओ रमेश भार्गव, थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर, जेई पवन कुशवाह के साथ मीडिया कर्मी, नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

