शुक्रवार को कोलारस के टामकी में सिराधने बाबा की पारंपरिक गोठ आयोजित - Kolaras




कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग अंतर्गत ग्राम पंचायत टामकी में शुक्रवार 13 फरवरी को सिराधने बाबा की पारंपरिक गोठ का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया यह धार्मिक आयोजन प्रत्येक तीसरे वर्ष आयोजित किया जाता है जिसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

कार्यक्रम का आयोजन बेजनाथ सिंह गुर्जर (पूर्व सोसायटी अध्यक्ष), लक्ष्मण सिंह गुर्जर, सांसद प्रतिनिधि दंगल सिंह गुर्जर (जिला पंचायत सदस्य) एवं सरपंच बब्बू सिंह गुर्जर सहित घनश्याम सिंह, अर्जुन सिंह, मेघ सिंह, रन्झोल सिंह, राजेन्द्र, बलवीर, देवी सिंह, रामवीर सिंह एवं समस्त गुर्जर परिवार के सहयोग से किया गया।

आयोजन के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति, उल्लास और सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला।

ग्रामीणों ने बताया कि सिराधने बाबा की गोठ क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यह आयोजन समाज में आपसी भाईचारे एवं सहयोग की भावना को मजबूत करता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म